नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नारायणपुर रेलवे-स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक महिला यात्री से चेन छिनतई का मामला प्रकाश में आया है.
कटिहार के विजय कुमार की पत्नी अहिल्या कुमारी शनिवार की सुबह 10 बजे समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन पकड़ने नारायणपुर रेलवे-स्टेशन आयी थी. 11 बजे के करीब ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर वह ट्रेन में चढ़ने लगी इस दौरान उसका चंन का लाॅकेट उसके हाथ में आ गया. शोरगुल करने पर एक व्यक्ति भागने लगा.
अपने पीछे भीड़ को आता देख भाग रहे उचक्का चेन प्लेटफार्म नंबर दो पर फेंक कर भाग गया. सिंहपुर पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि संजय सहनी ने बताया कि पीड़ित महिला को चेन मिल गया है. वह गर्मी की छुट्टी बिताने अपने मायका नवटोलिया गांव अपने पिता स्व नारायण दास के यहां अपनी मां से मिलने आयी थी.

