बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र में गेहूं की तैयार फसल जबरन काट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़िता रानी देवी के अनुसार, 5 अप्रैल की सुबह उनके खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल को गांव के कुछ लोगों ने जबरन काट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना उन्होंने तुरंत डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि आरोप है कि पुलिस के वापस लौटते ही आरोपियों ने फिर से फसल काट ली।

इस मामले पर झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्व में सात लाख रुपये की लूट के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं 5 अप्रैल को दिए गए नए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....