भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। घटना तीनटंगा झल्लू दास टोला की बताई जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले से एक परिवार मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने नवगछिया आया था। कार्यक्रम के दौरान दो बच्चियां और एक बच्चा गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान नहाते समय सेल्फी लेने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।

स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची और एक बच्चे को कुछ ही देर में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरी बच्ची की तलाश देर शाम तक जारी रही, जिसे बाद में गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया।

मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव निवासी कुमोद यादव के बेटे गौरव कुमार (10 वर्ष), बेटी साक्षी कुमारी (12 वर्ष) और उनकी चचेरी बहन मोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुमोद यादव अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने यहां आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शाम करीब 5 बजे के बाद अभियान शुरू हुआ और कुछ ही देर में तीनों शवों को बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet