भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के जिला अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता ने सोमवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा और भाजपा नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के निर्देशानुसार की गई है।

नई कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष पद पर पांच लोगों को नियुक्त किया गया है। इनमें चंद्रकांत चौधरी (बिहपुर), अभिषेक कुशवाहा, डब्लू कुमार मंडल (नारायणपुर), पिंटू सम्राट (नवगछिया) और पिंटू यादव (नारायणपुर) शामिल हैं।

जिला महामंत्री के रूप में प्रभु प्रिंस महतो (खरीक) और अभिषेक कुमार गुप्ता (इस्माइलपुर भिट्ठ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री पद पर पांच लोगों को नियुक्त किया गया है। इनमें सौरभ कुमार रजक (नवगछिया), अमरजीत मंडल (खरीक), किशोर शर्मा (नारायणपुर), शुभम कुमार सिंह (खगड़ा) और ज्योतिष कुमार भारती (नारायणपुर) शामिल हैं।

जिला कोषाध्यक्ष के रूप में धीरज कुमार (नया टोला) और सह कोषाध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान (नवगछिया) को नियुक्त किया गया है। जिला प्रवक्ता पद पर चार लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रिंस कुमार (तेतरी), अमर किशोर यादव (चापर साधुआ), चितरंजन कुशवाहा (नारायणपुर) और मुरारी मंडल (साधोपुर भवानीपुर) शामिल हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अनंत कुमार पंडित और सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कुमार (जयरामपुर, बिहपुर नया टोला) को बनाया गया है। युवती प्रमुख के रूप में नेहा कुमारी और युवती सह-प्रमुख के रूप में शबनम कुमारी (नवगछिया) को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कमल क्लब संयोजक विक्रम चौधरी (गोपालपुर) और स्टडी सेल प्रभारी अभिनव कुमार (नवटोलिया, नवगछिया ग्रामीण) को बनाया गया है। यह नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य करेगी। इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वही नवगछिया नगर में बाबा विशु रावत शक्ति केंद्र एवं अशोक सम्राट की बैठक नवगछिया आवास पर बैठक संपन्न हुई बैठक में उपस्थित नगर उपाध्यक्ष गोपाल ताती जी,अभिनंदन यादव जी, करण कुमार,  युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता जी, बूथ प्रभारी अशोक सिंह जी, संजीव गुप्ता जी, पिंटू गुप्ता जी, ललित गुप्ता जी एवं अन्य सभी बैठक में सम्मिलित हुए

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....