भागलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंटर के एक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यह मामला इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर, गुमटी नंबर-2 दुर्गा मंदिर के पास का है। मृतक की पहचान अमर राय के 17 वर्षीय बेटे भोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने इसी साल मैट्रिक परीक्षा पास की थी और पढ़ाई में काफी तेज व शांत स्वभाव का छात्र था।

परिजनों के अनुसार, जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए—भोलू का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा।

परिवार वालों ने बताया कि एक दिन पहले तक सब कुछ सामान्य था और भोलू सभी से ठीक तरह से बात कर रहा था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिजनों ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। आशंका जताई जा रही है कि उसने दोपहर करीब 12 बजे यह कदम उठाया।

मृतक के दोस्त सचिन ने बताया कि भोलू पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसने दसवीं तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की थी और हाल ही में एक सरकारी विद्यालय में नामांकन लिया था। एक दिन पहले ही उसकी भोलू से बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था।

भोलू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पिता, सौतेली मां और बहन के साथ रहता था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet