बिहार मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 27 से ३०  अप्रैल 2025 के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है. वहीं अगले 2 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सहरसा, खगड़िया, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुंगेर, बांका, नवादा, शेखपुरा और भागलपुर जिलों के भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ अधिकतम तापमान 32-38°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

कई जिलों में ठनका गिरने की आशंका

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को पटना , मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफफरपुर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान में ठनका गिरने और आंधी-पानी की संभावना है. नालंदा, नवादा, लखीसराय, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा के लिए ऑरेज तथा जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को रेड अलर्ट वाले जिलो के 32 ब्लॉकों में अधिक खतरा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....