नवगछिया : नवगछिया बार एसोसिएशन वर्ष 2025-27 के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद शनिवार को प्रत्याशियों के नाम की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार चौधरी, जयप्रकाश यादव, भूप नारायण सिंह, सुरेंद्र नारायण मिश्रा अब चुनाव मैदान में हैं।

Whatsapp group Join

वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए उदयकांत कुमार, दीपेंद्र कुमार सिंह, नंदलाल यादव, नीरज कुमार झा, विजय कुमार सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

महासचिव के एक पद के लिए अजीत कुमार, जयनारायण यादव, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए ओम प्रकाश चौधरी, कृष्ण कुमार आजाद, किशोर कुमार झा, जयनारायण यादव, राधा कृष्ण सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल किशोर श्यामल चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सहायक सचिव के तीन पदों के लिए दिगंबर यादव, प्रकाश चंद्र यादव, राहुल भूषण, रविंद्र कुमार, ललन कुमार मंडल, विजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुंदन कुमार चौधरी, मोहम्मद बारीक और अंकेक्षक के दो पदों के लिए अखिलेश कुमार, अमित कुमार यादव, ओम प्रकाश झा उम्मीदवार हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष के एक पद के लिए दीपेंद्र सिन्हा, राजेश पोद्दार सहित चार दावेदार हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....