नवगछिया : पुलिस केंद्र में मासिक अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, और कई थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
Total Downloads: 174
पुलिस कप्तान ने धारा 109/110 और CCA-03 से जुड़े गतिविधियों, गुंडा/डोसियर तैयार करने, वारंट और कुर्की की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। इसके अतिरिक्त, शराब की बरामदगी, अवैध हथियारों की जब्ती, और लंबित गंभीर आपराधिक मामलों की चर्चा भी हुई। थानाध्यक्षों को सलाह दी गई कि वे जल्दी से लंबित मामलों का निपटारा करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखें।.
•द०प्र०स० की धारा-110/109 के तहत कार्रवाई।
•गुंडा/डोसियर/सी०सी०ए०-03 का प्रस्ताव।
•सम्मन /वारंट/कुर्की निष्पादन की अद्यतन स्थिति।
•पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्रतिवेदन / निष्पादन की अद्यतन स्थिति।
•IRAD/EDAR (सड़क दुर्घटना संबधित डाटा) का अद्यतन स्थिति।
•शराब की बरामदगी/विनष्टिकरण एवं हथियार बरामदगी की अद्यतन स्थिति।
•300 से अधिक दिनों से लंबित एवं गंभीर कांडों (हत्या / लूट/गृहभेदन/पॉक्सो/रेप एवं एस०सी०एस०टी०) की समीक्षा।
. वारंट/इश्तिहार/कुर्की का डिस्पोजल।

