बिहपुर : विधायक कुमार शैलेन्द्र ने प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखकर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के रामजानकी ठाकुरबाड़ी स्थित पैक्स गोदाम में असमाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
नए पैक्स गोदाम में स्थानांतरण करने की मांग की गई है। विधायक ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन को संलग्न करते हुए कहा है कि बभनगामा पैक्स का नया गोदाम का निर्माण हो चुका है।
फिर भी वर्षों पुराने बने गोदाम में संचालित है। मंदिर प्रागंण में असमाजिक तत्वों की बैठक होती है जिससे वहां पूजा के लिए जाने वाली महिलाएं असहज होती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →