नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 31 से रविवार की रात उचक्कों द्वारा चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर सेविका सपना कुमारी ने आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
बताया कि निर्धारित समय पर केंद्र खोलने पहुंचे तो केंद्र का ताला कटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में अंदर जाने पर देखा, रसोई गैस वाला एक सिलेंडर, एक चूल्हा, 35 किलो चावल गायब है। पंजी इधर-उधर बिखरा पड़ा है। घटना को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
