नवगछिया : धोबिनिया दियारा में आठ साल के विक्रम कुमार की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह स्वर्गीय मुकेश यादव का इकलौता बेटा था, जिनकी 2020 में कोरोना के दौरान मौत हुई थी। उसकी मां उसे स्कूल छोड़कर खेत में काम करने गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
विक्रम स्कूल से लौटने के बाद अपने चचेरे भाई के साथ तरबूज खाने दियारा गया, जहां वे स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान विक्रम डूबने लगा। उसका भाई बाहर निकल आया,
लेकिन विक्रम गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की और विक्रम को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में शोक का माहौल है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
