नवगछिया : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नवगछिया प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली में स्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में हुए टूटने के बाद चल रहे तटबंध निर्माण और उसके ऊंचाईकरण कार्य का निरीक्षण किया।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में इस्माइलपुर बिंद टोली के बांध के टूटने वाले स्थल पर विभागीय स्वीकृति और संविदा के अनुसार 33.5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण और ऊंचाईकरण का कार्य किया जा रहा है।
इस निर्माण कार्य में मिट्टी भराई का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, और अब तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य चल रहा है, जिसे 15 जून तक समाप्त करने का लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया और कार्य को समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी उनके साथ थे।
Total Downloads: 170
