नवगछिया : इस्माईलपुर अंचल में बाढ़ से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दौरान 15 नाव, 13 प्रशिक्षित गोताखोर, 2,000 पॉलीथीन शीट और पांच चिन्हित शरण स्थल तैयार किए गए हैं। राजस्व अधिकारी खुशबू आजम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 59
केलाबाड़ी, रामदिरी रिंगबांध के लिए राजस्व कर्मचारी गुड्डू कुमार साह, मध्य विद्यालय जयमंगल टोला और लक्ष्मीपुर के लिए उदय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। 46 प्रशिक्षित आपदा मित्र और 10 राहत व बचाव दल भी तैनात किए जाएंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
