नवगछिया में सोमवार को पंचायत समिति के सात सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र बीडीओ गोपालकृष्णन को सौंपा। सदस्यों ने उप प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Total Downloads: 172
सदस्यों का कहना है कि उप प्रमुख गौतम कुमार पंचायत समिति सदस्यों के साथ उचित व्यवहार नहीं करते। वे हमेशा अड़ियल रवैया अपनाते हैं। किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करते।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि उप प्रमुख अक्सर प्रखंड कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। वे बिना कारण प्रखंड में आकर विकास कार्यों में बाधा डालते हैं।

पंचायत समिति सदस्यों ने बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अध्याय 4 की धारा 44 उपधारा 3 के तहत विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि उनका उप प्रमुख पर से विश्वास उठ गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालकृष्णन ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव का पत्र उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जल्द ही तिथि निर्धारित कर बैठक बुलाई जाएगी।
