नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के कचहरी गेट एनएच 31 पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार के दोपहर की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
घायल को नवगछिया इंस्पेक्टर कुमार बृजेश, सिपाही सोनू कुमार, दीपक कुमार अजय कुमार के द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। घायल की पहचान शंकर रजक निवासी भमरपुर के रूप में हुई है।
अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में दवा की कमी होने के बाद इंस्पेक्टर ने दवा मंगवा कर इलाज कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
