नवगछिया । सुकटिया बाजार निवासी चन्द्रदेव मोदी (64 वर्ष) की मौत कलबलिया धार में डूबने से रविवार की सुबह हो गयी। परिजनों ने बताया कि गंगा व कोसी नदी की बाढ़ का पानी कलबलिया धार में एक दो दिन पूर्व प्रवेश कर गया था।

मृतक के घर के पीछे कलबलिया धार में अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा पानी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया,

जहां चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....