नवगछिया । प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव को एनएच 31 से जमालपुर को जोड़ने वाली सड़क बुधवार की शाम मड़वा के सरपंच के घर महज पचास मीटर की दूरी पर केले से लदे ट्रक जाने के क्रम में अचानक धंस गई और गड्ढा हो गया, खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा रास्ता को बंद कर दिया गया। इस दौरान ट्रक भी फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। ज्ञात हो कि 2.630 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण नवंबर 2020 में पूरा हुआ था। प्राक्कलित राशि 38.20 लाख से निर्मित इस सड़क के पांच वर्षीय अनुरक्षण के लिए 17.85 लाख की राशि निर्धारित की गई थी।

सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी है। मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम की नगरी है, जहां सावन और भादो माह में भक्तों का जमघट लगा रहता है। सड़क कई जगहों बेहद क्षतिग्रस्त है और कई जगहों पर जलजमाव सड़क पर ही होता है। जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी की समस्या बनी रहती है। निर्माण के बाद सड़क मरम्मत के नाम पर बीते चार आठ माह में केवल खानापूर्ति की गई।

एक्सक्यूटिव इंजीनियर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी में नमी होने से और केले का ओवरलोड ट्रक ले जाने के कारण ट्रक धंस गया है। वहीं जेई राजेश कुमार को स्थल जांच के लिए भेजा गया था। जिसके उपरांत संवेदक को रिपेयरिंग के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि आवागमन पूरी तरह बाधित है,वहीं बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण सोमवार को श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....