नवगछिया : नवगछिया में अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया में अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Total Downloads: 445
इसमें विभिन प्रकार की आग जैसे बिजली की शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर की आग, बीड़ी सिगरेट की आग एवं अग्निशमन यंत्र का उपयोग और उसके चलाने का तरीका इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सरकारी नंबर की भी जानकारी दी।
जिला में अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर दो मिनट का मौन धरना कर पदाधिकारियों के द्वारा सभी कर्मियों को पिन फ्लैग लगाया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रधान अग्निक कोपिंद्र प्रसाद, अग्निक प्रीति कुमारी, अग्निक रितिका राज, अग्निक रंजन कुमार, अग्निक राहुल कुमार, अग्निक मोहित कुमार, अग्निक रबीपासवान, अग्निक सतेन्द्र पाल, अग्निक लालजीत कुमार, अग्निक रत्नेश पांडेय, अग्नि चालक प्रशांत कुमार, अग्निक चालक धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे।

