नवगछिया | लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शुक्रवार को डीएम से मिलकर आवेदन सौंपा। इसमें कहा गया है कि नवगछिया पुलिस जिला में होमगार्ड की बहाली में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

साथ ही 31 मार्च को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए मुकदमे को वापस लेने का भी आग्रह किया। शिष्टमंडल में मिथलेश कुमार, जिलाध्यक्ष ललन महतो और पिंटू शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....