नवगछिया : गोपालपुर के दियारा इलाके में किसानों की फसल उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस विभाग ने घुड़सवार दस्ते को उतार दिया है। शुक्रवार को प्रखंड के तिनटंगा दियारा, झालूदास दियार समेत अन्य संवेदनशील इलाके में घुड़सवार दस्ते ने गश्ती की।
Total Downloads: 167
इस दौरान दियारा में अपनी फसल की कटाई करा रहे किसानों से पुलिस ने कहा कि आप निर्भीक होकर फसल की कटाई करें। अगर कोई फसल काटने से रोके या रंगदारी मांगे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस-प्रशासन द्वारा तैनात किए गए घुड़सवार दस्ते न केवल खेतों और रास्तों की निगरानीकर रहे हैं, बल्कि बांधों और संवेदनशील इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि घुड़सवार दस्ते की तैनाती से उन्हें काफी राहत मिली है और अब वे विना किसी भय के अपनी फसल को खेतों से सुरक्षित घर तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है। प्रशासन की इस पहल की किसानों और आमजन सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी

