नवगछिया : नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने डूबने से से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना गोपालपुर प्रखंड के बुद्धूचक गांव के पास रविवार की है। मरने वाली की पहचान इसी गांव के निवासी बुधनी कुमारी (12), पिता मिथुन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग तत्काल गंगा घाट पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी का शव गंगा नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पिता मिथुन कुमार ने बताया कि तीन बहनों और एक भाई में बुधनी सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अंचल प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी का परिवार काफी गरीब है। वे लोग मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....