नवगछिया से एक बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया है। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर की रहने वाली गौरी भगत ने मिस टीन इंडिया 2025 की फाइनलिस्ट में जगह बनाई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
गौरी 16 वर्षीय है और नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उनके पिता राजेश भगत कपड़े का व्यवसाय करते हैं और मां लक्ष्मी एक बुटीक चलाती हैं।
मिस टीन इंडिया का फाइनल मुकाबला 3 सितंबर को दिल्ली में होगा। गौरी ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की है। उनके समर्थन के लिए ‘एली गौरी’ टाइप कर 57575 पर एसएमएस भेजा जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
