नवगछिया के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 में शुक्रवार सुबह करीब 08 बजे मनोहर साह के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। मनोहर साह की पत्नी शकुंतला देवी जब रसोई में खाना बना रही थीं, तब अचानक आग भड़क गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
आग तेजी से फैलने लगी, जिससे घर के अन्य लोग और ग्रामीण मदद करने दौड़े। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार साह ने भीगा हुआ कंबल सिलेंडर पर रखकर आग बुझाने में मदद की।
हालांकि, आग ने घर में रखे राशन, कपड़े और फर्नीचर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
