नवगछिया : ढोलबज्जा थाना के चौकीदार चैतू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकीदार चैतू ने अपने ही थाना के एक अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
वह कह रहा कि उस पदाधिकारी के लिए पैसा ही सबकुछ है। क्षेत्र में जब चौकीदार किसी गलत आदमी को गलत काम करने से रोकता है, तो उसमें में भी वह उस आदमी का सपोर्ट करता है और चौकीदार के खिलाफ भी लिखा पढ़ी करता है।
हालांकि नवगछिया नन्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि पहले भी चौकीदार ने उस अधिकारी के खिलाफ वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
