नवगछिया  : प्रखंड के नवटोलिया गांव में दो सगी बहनों की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में जनसुराज नेता पवन चौधरी सहित 10-15 लोग पर उसकाने का आरोप लगाकर भवानीपुर थाना एएसआई जंगलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करायी।

दरअसल दोनों बहनों की मौत के बाद ये लोग वहां के लोगों को प्रदर्शन और हंगामा करने के लिए उकसा रहे थे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू पासवान ने बताया कि नेता सहित अन्य पर जनता को उसकाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu