नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडापुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो भाई में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट हुई। मारपीट में एक तरफ से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों में मनोज झा पिता भरतलाल झा और उनका पुत्र अमित आनंद पिता मनोज झा घायल हुए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
पीड़ित मनोज झा ने कहा कि मैं अपने घर का काम कर रहा था। तभी मेरे चचेरे भाई चिरंजीव झा और शंकर झा दोनों पिता देवनारायण झा बिना वजह के लोहे के रॉड से मारना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में मेरे पुत्र को भी बुरी तरह पीटा। झंडापुर थानाध्यक्ष को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
