नवगछिया के परवत्ता थाना बड़ी अलालपुर गांव की है। जहां गुरुवार को जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों के बीच झड़प हुई। 5 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मंजय मंडल और उसके छोटे भाई अखिलेश मंडल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह मंजय मंडल की पत्नी उत्तम देवी और अखिलेश मंडल की पत्नी के बीच इसी जमीन विवाद को लेकर कहा-सुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोपहर करीब 12 बजे दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले में मंजय मंडल को सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उसकी पत्नी उत्तम देवी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनका बेटा भी मारपीट में घायल हुआ है। दूसरी ओर, अखिलेश मंडल पक्ष के भी 3 लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उत्तम देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल मंजय मंडल ने बताया कि सुबह से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी। दोपहर में अखिलेश और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्थरबाजी भी की गई, जिससे बेटा और पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर परवत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet