नवगछिया : भाकपा-माले की जिला कमिटी की बैठक में महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव किए गए। बैठक में बिंदेश्वरी मंडल का जिला सचिव पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। उनकी जगह महेश प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से नया जिला सचिव चुना गया। साथ ही नौगछिया प्रखंड कमिटी सदस्य निरंजन कुमार भारती को जिला कमिटी में शामिल किया गया।

बैठक में राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, राज्य कमिटी सदस्य एसके शर्मा और भागलपुर प्रभारी विजय कुमार मौजूद थे। राज्य सचिव कुणाल ने नीतीश-भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार को संकट में डाल दिया है।

कुणाल ने एसआईआर मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के 2 लाख 44 हजार और पूरे बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इस मुद्दे पर बैठक में निर्णय लिया गया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

चुनाव आयोग द्वारा पुराने बीएलए 2 को अमान्य किए जाने के बाद पार्टी नए बीएलए 2 बनाने पर जोर देगी। बैठक में पूर्व जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, नवनियुक्त जिला सचिव महेश प्रसाद यादव समेत मुकेश मुक्त, पुरुषोत्तम दास, गौरीशंकर राय, विष्णु कुमार मंडल, संथालजी, रणधीर यादव, सिकंदर तांती, सुशील कुमार भारती, आशुतोष यादव और सत्यनारायण यादव उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....