नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव की ममता देवी ने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार को एक आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की मांग की है। ममता देवी ने बताया कि गांव की नीतू देवी लोगों को झूठे बलात्कार के मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं। कुछ दिन पहले नीतू देवी और उसकी बेटी के बीच वाद-विवाद हुआ था। उस शोर को सुनकर गांव के मनोज कुमार, कुणाल कुमार, मृणाल कुमार और ममता देवी मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाने की कोशिश की।
Total Downloads: 169
इस पर नीतू ने सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, यह कहते हुए कि वह उन्हें बलात्कार के मामले में फंसा देगी, इसलिए बीच में मत आओ। ममता देवी ने बताया कि नीतू देवी पहले भी कई बार ऐसी धमकियां दे चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नीतू उनके बेटों को जबरन बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देती हैं। ममता देवी ने गोपालपुर थाना में आवेदन भी दिया है।
गांव के लोगों को जानकारी है कि नीतू देवी के पति, आशुतोष कुमार ने पत्नी की परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, और उनका सुसाइड नोट भी मिला था। इस मामले में ममता देवी ने पहले ही एक सनहा दर्ज कराया था। ममता ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले गोपालपुर थाना में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच नवगछिया के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार को सौंपी गई है। संबंधित रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
