नवगछिया : गोपालपुर क्षेत्र में वाहन निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक टोटो सवार व्यक्ति से 3.180 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर विजय कुमार रंगरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

उसके खिलाफ गोपालपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....