नवगछिया : डीएम के निर्देश पर डीसीएलआर चंदा भारती ने गुरुवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, ओटी रूम, दवा भंडारण कक्ष का जायजा लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
इसके अलावा अस्पताल में साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी, रोस्टर और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से मूल्यांकन किया।
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. वरुण कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार सिंह को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। अस्पताल में पीने के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
