नवगछिया : कार्यक्रम का उ‌द्घाटन सीडीपीओ मीना कुमारी ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल विकास, पोषण और शिक्षा के संतुलित समावेश पर प्रशिक्षित किया।

उन्होंने मई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ईसीसीई की अवधारणा, नवाचार तकनीकों और कार्यान्वयन पर विशेष जानकारी दी। वहीं प्रखंड समन्वयक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है जिससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।

इधर महिला पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी व अनिता कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का समापन बुधवार को होगा। प्रशिक्षण में भाग ले रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसे ज्ञानवर्धक और घेरणास्पद बताया। कहा कि उससे कई तरह की जानकारी मिल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....