नवगछिया थाना इलाके के हड़िया पट्टी बाजार में एक अजीबो-गरीब घटना घटी, जब स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने एक प्रेमिका (तीन बच्चों की मां) और उसके प्रेमी को पकड़कर घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में सिंदूरदान करवाकर शादी करवा दी। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई थी, रविवार को इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। महिला तीन बच्चों की मां हैं और अपने पति और बच्चों से अलग हो चुकी हैं।

महिला ने बताया कि वो पिछले पांच सालों से युवक से प्रेम करती थी, जिसका घर तो झारखंड के गोड्डा में हैं। लेकिन उसका ननिहाल उसी गांव में ही है, जहां महिला का ससुराल था। इस मामले में पहले से ही एक पंचायती बैठक हो चुकी थी, जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया था कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी और उन्हें विदा कर दिया गया था। इस फैसले के बावजूद, रविवार को महिला और युवक जब झारखंड जाने के लिए नवगछिया बाजार से गुजर रहे थे, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लोगों की भीड़ जमा होने के बाद युवक ने कहा कि वह अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा।

महिला ने बताया कि वो युवक से प्यार करती है। प्रेमी का ननिहाल उसके ससुराल के पास है। पांच साल पहले जब युवक वहां आया था, तभी दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन इस मोहब्बत का पता जब उसके पति को चला, तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे। जिसके बाद एक पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद पंचायत ने भी महिला के फैसले का समर्थन किया और प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....