नवगछिया : शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे नवगछिया के जीरो माइल इलाके में बजरंबली मंदिर के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सरयुग प्रसाद राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद नवगछिया गश्ती पुलिस मौके पर पहुँची और उसी समय नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने मदद के लिए अपनी गाड़ी रुकवाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राय शाम की सैर पर निकले थे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी,

जिससे वे गिर पड़े और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और परिवार के सदस्य भी पहुँच गए। घायल शिक्षक को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया और पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है और मामले की जाँच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....