नवगछिया अनुमंडल के तेतरी हाई स्कूल के पास एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक, बीरबल कुमार, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक, लिको कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात लगभग 10:45 बजे हुई जब दोनों युवक बाइक से भागलपुर से अपने गांव सिमरिया लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोग घायल लिको को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेज दिया गया। नवगछिया पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बीरबल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....