नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के नगरह में शुक्रवार को मोटरसाइकिल नहीं देने पर पति सहित ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को गांव के रिश्तेदार और मुखिया ने दी। सूचना पर पहुंचे महिला के मायकेवालों ने शनिवार की सुबह पहुंचकर शव को बरामद किया। हत्या के बाद महिला के ससुरालवाले फरार हैं।
Total Downloads: 172
मृतका प्रियंका देवी (20 वर्ष) की मां सविता देवी निवासी नगरपारा ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रियंका की शादी नगरह के साजन मंडल से हुई थी। शादी के दो माह के बाद ही उसका दामाद दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इसके पहले भी उसने प्रियंका के शरीर पर गर्म पानी डालकर जला दिया था।
इसको लेकर नगरह में पंचायत भी हुई। पंचायत में दामाद ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा नहीं होने की बात कही। लेकिन कुछ दिनों के बाद वह फिर बेटी के साथ मारपीट करने लगा। वह बार-बार धमकी देता था कि मोटरसाइकल नहीं मिली तो बेटी को मारकर फेंक देंगे।

