नवगछिया : 15 फरवरी से शुरू हो रहे बिहपुर प्रखंड के मिलकी गांव में सूफी संत दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय के सात दिवसीय उर्स को लेकर उर्स इंतेजामिया कमेटी और सरकारी स्तर पर तैयारी जारी है। शनिवार को दाता के मजार प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में प्रशासनिक बैठक हुई।

जिसकी अध्यक्षता बिहपुर खानका के गद्​दीनशीं सह कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष कौनैन खां फरीदी और संचालन अध्यक्ष मो. ईरफान आलम ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीओ त्रृतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत बीडीओ एसएन पंडित और सीओ लवकुश कुमार समेत कमेटी के जिम्मेदार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में सभी अधिकारियों ने कहा कि 15 से 21 फरवरी तक दाता का उर्सक्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं मेला परिसर में वाच टावर बनेगा। उर्स के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला और पुरूष पुलिस बलों के साथ-साथ कमेटी द्वारा अधिकृत किए स्वयंसेवक भी परिचय पत्र लगाकर रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....