नवगछिया। स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में रविवार 17 अगस्त को दादी मंडली द्वारा चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दादी का भव्य दरबार सजाया गया। जहां अंकिता शर्मा (जमालपुर) के नेतृत्व में लगभग दो सौ महिलाओं के साथ दादी का भव्य एवं आकर्षक मंगलपाठ किया गया।

Whatsapp group Join

इसके बीच बीच में कई आकर्षक भजन के दौरान सभी महिलाओं ने भाव नृत्य भी किया। वहीं सभी महिलाओं ने दादी की विधिवत पूजा अर्चना भी की। इसके साथ ही दादी मंडली की सदस्यों द्वारा राणी सती दादी का जन्मोत्सव, भव्य नृत्य के साथ विवाह, हल्दी मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव, तेरह चुनाडियों का भव्य श्रृंगार के साथ काफी धूमधाम से दादी का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया।

इस आयोजन की सफलता को लेकर सरिता यादुका, श्वेता बूबना, चित्रा टिबरेवाल, सुनीता यादुका और सोनी चिरानिया काफी सक्रिय रही। इन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में शिल्पा चिरानिया, ज्योति केजरीवाल, कंचन खेमका, मोना हिसारिया, नीलम केडिया, पूजा रुंगटा, अंजू रुंगटा, सीमा चौधरी, पूजा चौधरी, निशा चौधरी, रिंपा केडिया, रश्मि सराफ, रानी सराफ, मीरा चिरानिया, सीमा चिरानिया, कंचन भूडोलिया, संगीता केडिया, सोनी चिरानिया इत्यादि का भी सक्रिय सहयोग रहा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....