नवगछिया के दियारा इलाके में चिह्नित हॉटस्पॉट पर शराब की बरामदगी नहीं हो रही। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताई है। जून महीने में उक्त हॉटस्पॉट पर शराब की बरामदगी शून्य बताई है। उन जगहों पर गश्ती नहीं होने की वजह से शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही गई। यह भी कहा गया है कि नदी के दियारा इलाके में शराब तस्कर विभिन्न जगहों पर शराब छिपाकर रखते हैं पर पुलिस के नहीं पहुंचने की वजह से वे पकड़े नहीं जाते। इन दियारा इलाकों को शराब को लेकर हॉटस्पॉट बताया गया भागलपुर और नवगछिया में नदी दियारा में कई हॉटस्पॉट बताए गए हैं।

नदी के दियारा इलाके के हॉटस्पॉट की बात करें तो चवनिया दियारा रजंदीपुर, बाबूपुर, अठनिया दियारा, एकचारी दियारा, शंकरपुर दियारा, मकंदपुर दियारा, और तीनटंगा दियारा को शराब को लेकर हॉटस्पॉट बताया गया है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इन हॉटस्पॉट क्षेत्र में शराब का निर्माण, भंडारण और परिवहन किए जाने की सूचना है। ऐसे में उन दियारा इलाकों से शराब की सप्लाई शहरी क्षेत्र में भी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कई बार नदी दियारा इलाकों में शराब की खेप पकड़ी गई है पर नियमित रूप से गश्ती नहीं होने पर सवाल उठाया गया है।

नदी और दियारा में लगातार गश्ती होने जरूरी शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर भागलपुर और नवगछिया के दियारा इलाकों के साथ ही नदी में भी पुलिस की गश्ती को जरूरी बताया है। इस बात की आशंका कई बार जताई गई है कि सड़क पर सख्ती की वजह से शराब माफिया शराब तस्करी के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में नदी गश्ती करना बहुत जरूरी है।

भागलपुर और नवगछिया की बात करें तो कहलगांव से लेकर बरारी और नाथनगर के दियारा इलाके और नवगछिया में भी कई दियारा इलाकों में जलमार्ग से शराब की खेप शहरी क्षेत्र तक लाई जा सकती है। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने कहा कि शराब की बरामदगी को लेकर नदी दियारा इलाके के हॉटस्पॉट में गश्ती बढ़ाई जाएगी। शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....