नारायणपुर : प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दो दिवसीय कटिहार संकुल स्तरीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। काजल कुमारी पीआरओ बिहपुर प्रखंड और पूर्ववर्ती छात्रा, डॉ. दीपक कुमार प्राचार्य राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं पीटीसी सदस्य महेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला के कोच और अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ ही साथ 18 जिलों से आए प्रतिभागी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।
Total Downloads: 167
बच्चों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग-अलग विशिष्ट तरीके और प्रदर्शन से दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्राचार्य रोशनलाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बताया कि अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं। मुख्य अतिथि काजल कुमारी ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता हमारी खूबियों को निखारने में मदद करती हैं जो हमारी प्रगति में मददगार साबित होती है।

