नवगछिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर बुधवार को एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 8 अगस्त 2025 को कदवा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि गुलशन कुमार उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आवेदन के आधार पर कदवा थाना में कांड संख्या 88/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 19 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय झुलेश्वर तांती का पुत्र बताया गया है, जो असरगंज थाना क्षेत्र के करवा गांव, जिला मुंगेर का निवासी है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....