नवगछिया रंगरा के भवानीपुर स्थिति मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने हजारों रुपए के सामान चुरा लिया। स्कूल संचालक विश्वास झा ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चोरों ने मोटर, मॉनिटर, स्मार्ट टीवी, और प्लास्टिक की कुर्सी चोरी कर लीं। सभी की कीमत लगभग 85 हजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भवानीपुर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले दिनों त्रिवेणी झा, पिंटू यादव, मंटू चौधरी, गुड्डू झा, प्रशांत झा, दिनेश यादव, रणविजय झा, अनिल कुमार के घर से मोटर की चोरी हो गई थी। रंगरा पुलिस अब तक एक भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
