नवगछिया : थाना के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण सड़क मात्र 8-10 फीट चौड़ी रह गई है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बड़ी गाड़ियां नो-एंट्री का उल्लंघन कर बाजार में प्रवेश कर रही हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को संस्कृत विद्यालय के सामने गेहूं से लदी एक गाड़ी फंस गई, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

भीषण गर्मी में लोग जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चों की गाड़ियां जाम में फंसने से बच्चे भूख-प्यास से परेशान हो गए। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गाड़ी को अनलोड कर निकाला गया, लेकिन जाम कई घंटों तक बना रहा। खासकर स्कूलों की छुट्टी के बाद हाई स्कूल के पास से वाहनों की कतार लग जाती है।

अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर की गई एंबुलेंस को भी पांच मिनट का सफर तय करने में घंटों जाम में फंसना पड़ता है। बार-बार लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ओवरब्रिज के बगल में एजेंसी द्वारा बनाई गई संकरी सड़क भी जाम का प्रमुख कारण है। वही अगर वैशाली होटल के पास रेलवे का फाटक खोल दिया जय तो ये परेशानी काफी हद तक ख़तम हो सकती है लो डायरेक्ट बाजार से बाहर निकल जायेगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....