नवगछिया : मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रंगरा प्रखंड के रंगरा एवं मुरली पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लोगों की समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तथा 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद, पेयजल, प्रमाण पत्र एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से सुनवाई होगी।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....