नारायणपुर  । प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा ने करीब लगभग 12 लाख रुपये का लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास विधि विधान नारियल फोड़कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जयंत झा ने किया। जिप प्रतिनिधि ललन मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा लेने में परीक्षार्थी बैठने का कमी महसूस होता था।

भवन बनने से महाविद्यालय में सभागार की कमियां दूर होगी। मौके पर प्रो सत्यनारायण झा, अजीत कुमार झा, निक्कू मिश्रा, उज्जवल, दिलीप झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....