नवगछिया:  प्रखंड अंतर्गत बिहपुर पूरब पंचायत के मिलकी सलार टोला निवासी मु. सजीर (48) पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण मु. निसार ने बताया कि मो. सजीर बुधवार को एक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घाल हो गया था। मृतक का साला आजम और छोटा भाई मु. मोकिम ने बताया कि मृतक के घर पत्नी संजीदा खातून समेत दो पुत्र और एक पुत्री है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....