नारायणपुर प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला है। यह जिले का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जिसे एनक्वास का यह प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणपत्र तीन साल के लिए मान्य रहेगा। हर साल राष्ट्रीय टीम इस केंद्र का निरीक्षण करेगी। टीम देखेगी कि सेवाएं पहले जैसी बनी हुई हैं या नहीं। नेशनल टीम ने 15 अप्रैल 2025 को भवानीपुर केंद्र का निरीक्षण किया था।

केंद्र को कुल 88.92 प्रतिशत अंक मिले हैं। गर्भावस्था और बच्चों के जन्म की देखभाल में 96.77 प्रतिशत, बच्चा और किशोरावस्था स्वास्थ्य सेवा में 89.29 प्रतिशत, दवा और जांच में 82.41 प्रतिशत, परिवार नियोजन में 100 प्रतिशत, संचारी रोगों के प्रबंधन में 89.02 प्रतिशत,

गैर संचारी रोगों के प्रबंधन में 86.73 प्रतिशत, नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवा में 97.14 प्रतिशत अंक मिले हैं। इन्फेक्शन कंट्रोल में भी केंद्र को 96.77 प्रतिशत अंक मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि बिहार के सिर्फ दो उप स्वास्थ्य केंद्रों को इस साल यह प्रमाणपत्र मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....