प्रखंड के मड़वा ब्रजलेश्वर धाम में शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि पर मां पार्वती के नवनिर्मित मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में सुबह वार्षिकोत्सव का उद्घाटन कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, पूर्व मुखिया नरेश चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप आदि ने किया। महंत राजेंद्र दास जी महाराज के देखरेख में पूजन कार्य संपन्न कराया गया।
Total Downloads: 187
वही नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के दौरान शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में बड़ी संख्या में लोगों का निशुल्क उपनयन संस्कार हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व कुलपति एके राय, सचिव डॉ. निरंजन कुंवर आदि ने बताया, 300 से अधिक लोगों का उपनयन संस्कार हुआ।
उपनयन की तरह शनिवार की देर शाम में एकादशी उद्यापन पूजन भी पूरी तरह से निशुल्क होगा। शुक्रवार को भी कथावाचिका गौरी गौरांगी के प्रवचन का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।

