नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ‘गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट’ के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के 10 गांवों से चुने गए पंचायती राज संस्थान के सदस्यों को शामिल किया गया।

पीसीआई संगठन के जिला समन्वयक आनंद कुमार ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इससे समुदाय में स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों को सही जानकारी और संवाद कौशल से लैस किया जाएगा।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास ने बच्चों में होने वाली बीमारियों और उनकी देखभाल पर जानकारी दी। प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार ने 11 टीकों और 12 बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने टीबी, डिप्थीरिया, टेटनस, खसरा और दिमागी बुखार से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सिमरा, अजानी, मखातकिया, NAC-1 ढोलबज्जा दियारा, रामपुर और लुरीदास टोला के प्रतिनिधि मौजूद थे। पार्षद मुकेश राणा, दीपक कुमार उर्फ गुड्डू भगत, मोहम्मद मोइउद्दीन, अंसार आलम के साथ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक भी उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....