नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर एक में रविवार को बहुजन प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रत्याशी पूनम सिंह कुशवाहा, जीविका दीदी सीमा कुमारी और मुकेश कुमार ने किया।

समारोह में शहीद शनिचर रविदास के पौत्र विकास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर एक के 100 गरीब बच्चों को कंपास, कलम और कॉपी वितरित की गईं। इसके अलावा 100 लोगों को बाबा साहब अम्बेडकर, संत रविदास, बाबा चौहरमल और संत गाडगे सहित अन्य बहुजन महापुरुषों की तस्वीरें भेंट की गईं।

कार्यक्रम में अजय रविदास ने कहा कि बहुजन समाज के प्रत्येक वोट का प्रयोग समाज की सुरक्षा के लिए करना है। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार ने भागलपुर में अजय के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु यादव ने की।

समारोह में समरजीत कुमार, प्रवेश, पंकज यादव, योगेंद्र मलिक, सोनेलाल मलिक, संगीता देवी, विक्रम, लक्ष्मी देवी, अनुपमा देवी, अनुपम कुमार, बमबम कुमार, अनिल रविदास, गौरव रविदास, शिवम कुमार और निर्मल मलिक सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....